Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
RLJP के प्रमुख पशुपति पारस का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा, तेजप्रताप का मिला साथ
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। वह एनडीए से नाराज चल रहे थे। बिहार में उन्हें एनडीए की तरफ से एक भी सीट नहीं मिली। उनके खाते वाली सीट भी चिराग पासवान को दे दी गई।
अब इस मामले को लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में तो नाइंसाफी होती ही है। अच्छा किया कि उन्होंने (पशुपति पारस) छोड़ दिया। उनको तो बहुत पहले ही छोड़ देना चाहिए था। यह अच्छा निर्णय है।
इसके साथ तेज प्रताप ने यह भी पशुपति पारस महागठबंधन में आते हैं तो उनका स्वागत होगा और सबसे पहले वही उनका वेलकम करेंगे। उनके आने से अच्छा असर होगा। उन्होंने कहा कि 2025 में भाजपा बिहार में जीत हासिल नहीं कर पाएगी।
इससे पहले राजद प्रवक्ता प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कि भाजपा की हर सहयोगी पार्टी को इससे सबक लेना चाहिए। काम निकल जाने के बाद लोगों को डंप करना बीजेपी की फितरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर सयोगी दल को सबक लेना चाहिए। सीखना चाहिए। बीजेपी का यही चरित्र है, मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं। अपने सहयोगियों को ही तोड़ती है। अब चिराग को अंदर लाई है तो पशुपति पारस को बाहर का रास्ता दिखा दिया।