Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मशहूर गजल सिंगर पंकज उधास का निधन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक

मशहूर गजल सिंगर पंकज उधास का निधन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक
Pooja Parmar
February 26, 2024

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। मशहूर गजल सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की।

गजल गायक की मौत की खबर उनकी फैमिली के साथ ही फैंस के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं है। हर किसी ने सोशल मीडिया पर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पंकज उधास की बीमारी का कारण उनका लंबे समय से बीमार होना बताया जा रहा है। उनका निधन 26 फरवरी को कैंडी अस्पताल में हुआ। 

पंकज उधास ने गजल गाकर खूब नाम और शोहरत कमाया था। उनकी मशहूर गजलों में 'चिट्ठी आई है' है। यह गजल 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'नाम' से थी। इसके अलावा उन्होंने 'चांदी जैसा रंग है तेरा', 'ना कजरे की धार, न मोतियों की हार', 'घूंघट को मत खोल', 'थोड़ी थोड़ी पिया करो', 'चुपके चुपके सखियों से वो बातें करना भूल गई', 'और आहिस्ता कीजिए बातें', 'निकलो न बेनकाब', 'दीवारों से मिलकर रोना अच्छा लगता है', 'एक तरफ उसका घर' जैसी कुछ अन्य बेहतरीन गजलें गाकर नाम कमाया था। ये सभी गजलें उनकी यादगार गजलों में से एक हैं।

सिंगिंग में अपना लोहा मनवाने वाले पंकज उधास को उनके योगदान के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इनमें सबसे अहम पद्मश्री है, जो कि उन्हें 2006 में मिला था।

पंकज उधास के निधन पर सोनू निगम  जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, सहित कई सितारों ने दुख जताया है।

मशहूर गजल सिंगर पंकज उधास का निधन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक