Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केंडिडेट नहीं मिलेंगे- किरोड़ी लाल मीणा

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केंडिडेट नहीं मिलेंगे- किरोड़ी लाल मीणा
Pooja Parmar
January 27, 2024

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के लोग चाहे कितने एक हो जाए, लेकिन मोदी को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को चुनाव लड़ने के कैंडिडेट तक नहीं मिलेंगे तो, उनके लिए जीतना बहुत दूर की बात है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी हमेशा सक्रिय रहते हैं। हमारे देश के लिए कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं। इधर, किरोड़ी लाल मीणा के बयान के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है।

दरअसल, किरोड़ीलाल दौसा में 75वें गणतंत्र दिवस पर राजेश पायलट स्टेडियम में समारोह हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। साथ ही जिले की 46 प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया। वहीं मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की बयान के बाद कांग्रेस की सियासत में जमकर हलचल मच गई है। किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के जीतने की बात तो छोड़िए, उनको चुनाव लड़ने के कैंडिडेट तक नहीं मिलेंगे। ऐसे में कांग्रेस कहां जीतेगी? वहीं कांग्रेस अब इस बयान को लेकर हमलावर मोड में आ गई है।

किरोड़ी लाल मीणा ने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। वह हमेशा सक्रिय रहते हैं। उन्होंने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन चाहे एक रहे या टूट जाए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी जी को कोई नहीं रोक सकता। वह फिर से सत्ता में लौटेंगे। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर ममता बनर्जी और भगवंत मान के उदाहरण भी दिए।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केंडिडेट नहीं मिलेंगे- किरोड़ी लाल मीणा