Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सोमवती अमावस्या पर इस विधि से करें शिव-पार्वती की पूजा, बरसेगी कृपा

सोमवती अमावस्या पर इस विधि से करें शिव-पार्वती की पूजा, बरसेगी कृपा
Pooja Parmar
April 2, 2024

चैत्र माह में पड़ने वाली अमावस्या को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 08 अप्रैल को है। सोमवार को होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा और व्रत करने का विधान है। साथ ही पितरों का तर्पण किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव के संग मां पार्वती की विधिपूर्वक उपासना करने से साधक को सुख-शांति की प्राप्ति होती है और व्रती को अखंड सौभाग्य, खुशहाली और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। चलिए जानते हैं सोमवती अमावस्या के अवसर पर किस तरह भगवान महादेव की पूजा करना फलदायी माना जाता है।  

सोमवती अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त (Somvati Amavasya 2024 Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 08 अप्रैल को सुबह 03 बजकर 21 मिनट से होगा और इस तिथि का समापन इसी दिन रात को 11 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में सोमवती अमावस्या 08 अप्रैल को मनाई जाएगी।

सोमवती अमावस्या 2024 पूजा विधि (Somvati Amavasya 2024 Puja Vidhi)

सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरुआत भगवान शिव के ध्यान से करें। इसके बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। अगर संभव हो तो इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके पश्चात भगवान शिव और मां पार्वती की दीपक जलाकर विधिपूर्वक पूजा करें। अब प्रभु की आरती करें और विशेष मंत्रो का जाप करें। इस दौरान सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करें। इस अवसर पर पिंड दान भी किया जाता जाता है। इसके बाद भगवान शिव को विशेष चीजों का भोग लगाएं और अंत में लोगों में प्रसाद का वितरण करें और खुद भी ग्रहण करें।

सोमवती अमावस्या पर इस विधि से करें शिव-पार्वती की पूजा, बरसेगी कृपा