Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

"राहुल गांधी और प्रियंका हालात के मारे है" कंगना रनौत

Sheikh Juhi
April 4, 2024

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव में उतरीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हालात के मारे हैं। दोनों ही राजनीति के लिए नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को किसी और क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी करीब 60 साल के हो चुके हैं और उन्हें बार-बार युवा बताकर लॉन्च किया जाता है। यही नहीं राहुल गांधी की निजी जिंदगी पर भी कंगना रनौत ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह जिनसे प्यार करते हैं, उससे शादी नहीं हो पाई। उन्हें किसी भी दिशा में सफलता नहीं मिल पा रही है। मुझे लगता है कि वह बहुत अकेले हैं।कंगना रनौत ने आगे कहा कि उनके ऊपर बहुत दबाव डाला जाता है कि यह करो, वह करो।  ऐसे लोगों को मैंने फिल्म इजस्ट्री में भी देखा है। उन्हें राजनीति के अलावा कुछ और करना चाहिए था। उसमें वह सफल हो सकते हैं। कंगना ने कहा कि उनसे जबरदस्ती ही राजनीति कराई जा रही है। मुझे तो राहुल और प्रियंका गांधी दोनों ही अच्छे लगते हैं। लेकिन दोनों हालात के मारे लगते हैं।  मैं एक साधारण भाषा में बता रही हूँ कि वे दोनों अच्छे बच्चे हैं। उन्हें राजनीति से दोनों को दूर रखना चाहिए था और सुखी रहने देना चाहिए था। उन देखकर ऐसा लगने  लगा है कि वे अपनी जिंदगी से परेशान हैं।अभी टाइम है, मुझे उम्मीद है कि उनकी मां अचछा मार्गदर्शन करेंगी।

 

इस दौरान कगना रनौत ने अपनी शादी को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं अगले कुछ समय में अपने परिवार को लेकर फैसला लूंगी। उनके होने वाले पति फिल्म इंडस्ट्री से होंगे या फिर बाहर से। इसका जवाब भी कंगना ने दिया और कहा कि यह तो तय है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के शख्स से ही शादी करूंगी। बता दें कि कंगना स्नीत पहली बार चुनाव में उतरी हैं और वह भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। चचर्चा है कि उनके मुकाबले काग्रेस से प्रतिभा सिंह उम्मीदवार हो सकती हैं।