Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तान से हटा दिया। टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान बनाया। कई जगहों पर यह दिख चुका है कि रोहित इस फैसले से खुश नहीं हैं। उनकी पत्नी रितिका ने भी सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करके नाराजगी भी जताई थी। फैंस भी हार्दिक को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हार्दिक के खिलाफ जमकर हूटिंग भी हुई।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के एक दिन बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने जमकर होली खेली। रोहित शर्मा समेत टीम के सभी खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। इसी इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजहेद अपनी बेटी समायरा के साथ होली मस्ती कर रही हैं। तभी हार्दिक पीछे से आकर रितिका के कंधे पर हाथ रखा। फिर रितिका ने पीछे देखा और दोनों गले लगे। हार्दिक फिर समायरा से तरफ हाथ बढ़ाया लेकिन उसने पिचकारी मार दी।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में हार्दिक पंड्या को दर्शकों ने खूब ट्रोल किया। टॉस के समय ही हार्दिक के खिलाफ हूटिंग हुई। फैंस ने हमारे कप्तान कैसा हो रोहित शर्मा जैसा हो के भी नारे लगाए। पवेलियन की तरफ जाते समय फैंस ने हार्दिक को छपरी भी बोला।
हार्दिक पिछले सीजन तक गुजरात का हिस्सा थे। फ्रेंचाइजी को छोड़कर मुंबई आने की वजह से भी फैंस हार्दिक से नाराज हैं। मुंबई के फैंस रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने से नाराज हैं। अभी मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर उतरेगी। वहां भी हार्दिक के लिए चीजें आसान नहीं रहने वाली हैं।