Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

शादी नहीं होने पर रिक्शा वाले ने अपनाया अनोखा तरीका, लग गई लाडकियों की लाइन

शादी नहीं होने पर रिक्शा वाले ने अपनाया अनोखा तरीका, लग गई लाडकियों की लाइन
Sheikh Zoya
February 23, 2024

भारत में शादी का विशेष महत्व है। हर लड़की और लड़के की चाहत होती है कि उसकी शादी हो और दोनों की शादी के लिए एक उम्र भी तय की गई है। अगर किसी की शादी नहीं होती है, तो पड़ोसियों के साथ साथ रिश्तेदार भी ताना मारने लगते हैं। मध्यप्रदेश के दमोह में रहने वाले तीस साल के एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

इस तीस वर्षीय शख्स का नाम दीपेंद्र राठौर है जिसकी शादी नहीं हुई है। दीपेंद्र राठौर ई-रिक्शा चलाता है। उसकी शादी नहीं हुई, तो उसने एक बहुत ही अनोखा तरीका अपनाया। दीपेंद्र ने अपने ई-रिक्शा में बड़ी सी होल्डिंग लगा ली है, जिसमें उसने अपनी पूरी डिटेल दी है। इस होल्डिंग में उसने शिक्षा, हाइट, ब्लड ग्रुप आदि लिख रखा है। ई-रिक्शा को लेकर वह शहर में घूम रहा है।

वह ई-रिक्शा को जहां लेकर जाता है, लोग होल्डिंग में लिखी बातों को पढ़ने लगते हैं। इस समय वह शहर में चर्चा का विषय बन हुआ। उसका कहना है कि वह 30 साल का हो चुका है, लेकिन कोई रिश्ता नहीं आ रहा है। वो चाहता है कि उसकी शादी हो जाए। इसलिए वह ऐसा करने के लिए मजबूर हो गया है ।


होल्डिंग में उसने एक खास बात लिख रखी है। उसने लिखा है शादी करने में जाति और धर्म कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति और धर्म की युवती या उसके परिवार के लोग शादी का प्रस्ताव लेकर उसके पास आ सकते है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपेंद्र का कहना है कि उसके घर वालों ने कई बार उसकी शादी की बात चालाई है, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से उसका रिश्ता टूटा है। शादी नहीं होने से लोग उसे ताने देने लगे थे। इसकी वजह से उसने यह अनोखा रास्ता अपनाया और अपने रिक्शा के ही पीछे शादी के लिए बायोडाटा लगा दिया। अब बताया जा रहा है कि दीपेंद्र के पास कई रिश्ते आ रहे हैं।