Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

र्य ग्रहण से पहले अचानक सूरज में हुआ ये बदलाव, पूरी दुनिया के वैज्ञानिक हैरान

र्य ग्रहण से पहले अचानक सूरज में हुआ ये बदलाव, पूरी दुनिया के वैज्ञानिक हैरान
Neha Joshi
April 8, 2024

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल यानी सोमवार को लगने वाला है। पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। अंतरिक्ष में सूरज को चंद्रमा पूरी तरह से ढक लेता है, तो पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है। इस दौरान दिन में ही अंधेरा हो जाता है और तापमान में गिरावट होती है। इस सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिकों को काफी दिनों से इंतजार है। पूर्ण सूर्य ग्रह के दौरान सूर्य का कोराना नजर आ सकता है। 

इस दौरान सूर्य अपने 11 वर्षों के चक्र के चरम पर हैं। इसकी वजह से उसमें अधिक गतिविधि नजर आ रही है, लेकिन सूर्य ग्रहण से ठीक पहले वैज्ञानिकों ने अचानक से सूरज में शांति देखी है। इसके कारण वह हैरान हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान एक समय ऐसा आता है, जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है, जिसे समग्रता कहा जाता है। इस दौरान सूर्य का प्रकाश धरती पर नहीं पड़ता है। 

चंद्रमा के ठीक पीछे सूर्य का वायुमंडल यानी उसका कोरोना नजर आता है। लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि अचानक अप्रत्याशित तरीके से सूर्य में शांति नजर आई है। कुछ दिनों पहले ही सौर गतिविधि अधिक नजर आ रही थी। इसकी वजह से उम्मीद थी समग्रता के दौरान सूर्य से निकलने वाले तूफान और भी विशाल होंगे, जिन्हें देखा जा सकता है। 

ताजा अंतरिक्ष मौसम पूर्वामुमान के मुताबिक, अब वह असंभव लगता है जितने विशाल और ऊर्जा वाले कोरोना की उम्मीद थी। लेकिन एक्सपर्ट्स ने कहा है कि समग्रता के पथ पर यह किसी भी अन्य सूर्य ग्रहण की जगह अधिक प्रभावशाली नजर आना चाहिए। सौर चक्र 11 वर्षों का होता है। 
 

र्य ग्रहण से पहले अचानक सूरज में हुआ ये बदलाव, पूरी दुनिया के वैज्ञानिक हैरान

You May Also Like