Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
राजस्थान विधानसभा चुनाव में अलवर जिले की रामगढ़ और कठूमर विधानसभा सीटों पर भाजपा के लिए बागी उम्मीदवार चुनौती बने हुए हैं। कठूमर विधानसभा आरक्षित सीट से कांग्रेस ने संजना जाटव को टिकट दिया है तो भाजपा ने पूर्व विधायक रमेश खींची पर ही भरोसा जताया है। इस सीट से भाजपा के दावेदार के रूप में पूर्व मंत्री मंगल राम कोली थे लेकिन टिकट रमेश खींची को मिला। अब पूर्व मंत्री मंगल राम कोली ने नर्दिलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकी है। भाजपा के लिए यह एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है।BJP के बागी पूर्व मंत्री मंगल राम कोली को बाल्टी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। इसी बाल्टी के चुनाव चिह्न पर वह पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधायक बनकर भैरू सिंह सरकार में उपमंत्री बनाए गए थे। अब भाजपा ने बगावत करने पर उन्हें निष्कासित कर दिया है। अलवर जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे रमेश खींची पिछले चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा का दामन थाम लिया था।कठूमर विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 28 हजार मतदाता हैं जिनमें से एक लाख 22 हजार पुरुष और एक लाख छह महिला मतदाता है। रामगढ़ विधानसभा में भी भाजपा के वर्ष 2018 में प्रत्याशी रहे सुखवंत सिंह बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। वह चंद्र शेखर की आजाद समाज पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं।हालांकि वर्तमान विधायक बाबूलाल बेवा कुछ नाराज दिखाई दिए। उन्होंने नामाकंन पत्र भी भरा था लेकिन आला कमान के आदेश पर उसे वापस ले लिया। रामगढ़ विधानसभा में भी भाजपा के वर्ष 2018 में प्रत्याशी रहे सुखवंत सिंह बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। वह चंद्र शेखर रावण की आजाद समाज पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं।