Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

लोकसभा चुनाव: राजस्थान में BJP नेताओं की 181 सभाएं और 44 रोड-शो, वसुंधरा की कम सक्रियता पर विनय सहस्त्रबुद्धे ने दी यह जानकारी

लोकसभा चुनाव: राजस्थान में BJP नेताओं की 181 सभाएं और 44 रोड-शो, वसुंधरा की कम सक्रियता पर विनय सहस्त्रबुद्धे ने दी यह जानकारी
Neha Joshi
April 24, 2024

राजस्थान के भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी और राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को जयपुर में एक प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित किया. इस पीसी में भाजपा नेता राजस्थान में बुधवार को समाप्त होने वाले लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान से पहले भाजपा की कैंपेनिंग के बारे में जानकारियां साझा की. इस दौरान विनय सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि राजस्थान में भाजपा के 14 वरिष्ठ नेताओं ने 37 सभाएं की,  10 रोड शो किए. इन नेताओं की 3 प्रेस वार्ताएं भी हुई. साथ ही 14 अन्य-अन्य तरह के कार्यक्रम में ये नेता शामिल हुए. भाजपा के केंद्रीय नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य नेता शामिल रहें. इसमें पूरा राजस्थान कवर हो गया. 

प्रदेश के 51 नेताओं ने 144 सभाएं, 34 रोड शो किए

राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने आगे बताया कि इसी तरह प्रदेश के 51 नेताओं ने 144 सभाएं की, 34 रोड शो किए, 73 सम्मेलनों में प्रदेश स्तरीय नेताओं ने हिस्सा लिया. प्रदेश स्तरीय नेताओं में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्धन राठौड़, मदन दिलावर सहित अन्य नेता शामिल रहें. लेकिन यह काम केवल राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं तक ही सीमित नहीं रहा, भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से भाजपा का प्रवक्ता बनकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी और भाजपा के लिए वोट करने का आग्रह किया. 

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया. उन्होंने कहा, हम विकास की बात करते हैं. कांग्रेस नेता सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म जैसे विचारों को ढोना चाहते हैं. संविधान निर्माता सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म को शामिल करने के खिलाफ थे लेकिन कांग्रेस ने काली रात में आपातकाल के दौरान इसे शामिल कर लिया. 

You May Also Like