Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पहले चरण के रुझान के बाद बौखलाई भाजपा अब 400 के नारे लगाना बंद कर देगी, बोले गहलोत

पहले चरण के रुझान के बाद बौखलाई भाजपा अब 400 के नारे लगाना बंद कर देगी, बोले गहलोत
Neha Joshi
April 25, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद रुझान कांग्रेस के पक्ष में हैं। इसलिए अब भाजपा टेंशन में आ गई है और इसी के चलते मोदीजी और अमित शाह राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का माहौल एकतरफा है। पहले चरण के चुनाव के बाद अब भाजपा अबकी बार 400 पार के बारे में बात करना बंद कर देगी।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मोदीजी की टिप्पणी को लेकर गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर क्यों बेतुकी बातें कर रहे हैं। हमारे मेनिफेस्टो में दी गई 25 गारंटियों को लेकर पीएम को जो भी आपत्ति है तो बताएं। समझ में नहीं आता कि पीएम घोषणापत्र को मुस्लिम लीग से क्यों जोड़ रहे हैं। पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री किसी पार्टी, जाति या वर्ग का नहीं एक पूरे देश का होता है इसलिए उन्हें अपने पद का कद बनाए रखना चाहिए।इधर टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना का कहना है कि हम राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की नीति है कि वह सभी धर्मों और सभी जातियों की पार्टी है। हम महंगाई, बेरोजगारी, जातिवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से सांसद रहे जौनपुरिया जी ने एक भी केंद्र सरकार की योजना यहां शुरू नहीं की है और ना ही किसी पंचायत या गांवों में गए हैं। सांसद निधि से मिले करोड़ों रुपयों का भी कोई हिसाब नहीं है। जनता अब हिसाब चाहती है। जौनपुरिया जी हरियाणा से आए हैं, वहीं वापस जाएं और राजस्थान के लोगों को चैन से रहने दें।
 

पहले चरण के रुझान के बाद बौखलाई भाजपा अब 400 के नारे लगाना बंद कर देगी, बोले गहलोत

You May Also Like