Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राजस्थान में मौसम ने ली करवट, जानिए कहां कितना तापमान

राजस्थान में मौसम ने ली करवट, जानिए कहां कितना तापमान
Pooja Parmar
April 21, 2024

राजस्थान में इन दिनों मौसम के दो रूप देखे जा रहे हैं। हल्की बारिश और बूंदाबांदी की वजह से उत्तरी राजस्थान के जिलों में मौसम सुहाना है, जबकि राजस्थान के दक्षिणी जिलों में गर्मी लोगों को तपा रही है। शनिवार को बीकानेर का तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस कम था। इसी तरह गंगानगर का तापमान भी 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस कम था। दक्षिण राजस्थान के कोटा में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। ठंडा इलाका माने जाने वाले टोंक के वनस्थली में भी तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, आज रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की प्रबल संभावना है। इस वजह से उत्तर और मध्य राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। दोपहर बाद अनूपगढ़, बीकानेर, गंगानगर, चूरू, नागौर और आसपास के जिलों में आंधी चलने की भी संभावना है। आगामी दो दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे।

आज चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बीकानरे, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले शामिल हैं। कल सोमवार के लिए 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिनमें बांसवाड़ा, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर जिले शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान यहां देखें


कोटा में 40.2 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 40,2 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 39.3 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 39.0 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 39.0 डिग्री सेल्सियस
करौली में 38.2 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 37.4 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 37.4 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 37.3 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 36.8 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 36.4 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 36.0 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 35.7 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 35.6 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 35.6 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 35.1 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 35.0 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 34.7 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 34.4 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 34.4 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 32.9 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 26.0 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान में मौसम ने ली करवट, जानिए कहां कितना तापमान

You May Also Like