Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

रिया का गैंग लीडर बनना सुशांत के फैंस को नहीं आया रास

रिया का गैंग लीडर बनना सुशांत के फैंस को नहीं आया रास
Pooja Parmar
April 10, 2023

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी में रिया चक्रवर्ती का भी नाम आया। केस के बाद से एक्ट्रेस किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं। अब रिया टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो का हिस्सा बन गई हैं। जैसे ही ये जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आई दिवंगत अभिनेता के फैंस आग बबूला हो गए। 

रिया चक्रवर्ती ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो एमटीवी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो रोडीज का लेटेस्ट प्रोमो है। शो में एक्ट्रेस बतौर गैंग लीडर नजर आने वाली हैं।

सुशांत के फैंस ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो जैसे ही सामने आया है, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने नाराजगी जताई। प्रोमो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "छी यार ये क्या बकवास है, एमटीवी वालों पागल हो गए हो क्या।" एक अन्य यूजर ने कहा, "नया गैंग लीडर बनाकर लाना ही था तो श्वेता और नैना की तरह किसी एक्स रोडीज को लाते, जो ज्यादा स्ट्रांग थीं। इसे क्यों जेल से उठाकर लाए हो। रोडीज का ये सीजन शुरू होने से पहले ही मेरा सारा इंटरेस्ट खत्म हो गया है।" 

रिया ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
प्रोमो में रिया चक्रवर्ती ने ट्रोलर्स पर निशाना साधा है। वीडियो में एक्ट्रेस रस्सी से जंप करके जमीन पर आती हैं। चंद सेकेंड बाद उनका चेहरा रिवील किया जाता है। वीडियो में रिया ने कहा, "आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी, डर जाऊंगी? डरने की बारी अब किसी और की है।"

एमटीवी ने बनाया रोडीज का गैंग लीडर
रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ इस वीडियो को एमटीवी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, "संभल के रहना है या डर के ? जो भी हो इग्नोर नहीं कर पाओगे!" प्रोमो पर रिएक्टर करते हुए एक्टर अपारशक्ति खुराना और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने खुशी जताई। दोनों ने रिया के नए प्रोजेक्ट के लिए उन्हें चीयर किया।

 

रिया का गैंग लीडर बनना सुशांत के फैंस को नहीं आया रास

You May Also Like