Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
20%
मल्लिकार्जुन खड़गे
7%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
25%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
13%
फिल्मों को हिट करने के लिए
50%
कुछ बता नहीं सकते
13%
Total count : 8

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सतीश पूनिया "सीएम गहलोत को चुनाव के समय ही क्यों याद आता है आरक्षण, ये सिर्फ इनके सियासी दांव"

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछा है कि चुनाव के समय ही आरक्षण क्यों याद आया। उन्होंने कहा कि गहलोत को लगता होगा कि वह पॉलिटिकल माइलेज ले लेंगे, लेकिन राजस्थान की जनता जन धारणा के हिसाब से फैसला करेगी।  ओबीसी आरक्षण को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में देश के सभी नागरिकों को उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर अवसर देने की बात कही गई है। लेकिन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चुनाव के वक्त ही यह आरक्षण क्यों याद आता है।

पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीति और नीयत साफ होती तो इस तरीके की चीजे करने से पहले चर्चा की जा सकती थी। इन सभी चीजों की कानूनी और संवैधानिक मर्यादाएं क्या हैं, उसका भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है मुख्यमंत्री अब जो घोषणाएं कर रहे हैं और जिस तरीके की बातें  कर रहे हैं, ये सब पॉपुलिस्ट (लोकलुभावन) चीजें हैं जो केवल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए हैं।

 
पूनिया ने कहा कि राजस्थान का मतदाता बुनियादी मुद्दों पर आक्रोशित है। वह चाहे किसान कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी हो, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और फिर चाहे बिगड़ी कानून व्यवस्था हो। लोग इन सब चीजों को लेकर परेशान हैं,   इसलिए मुख्यमंत्री के सियासी दांव किसी के गले नहीं उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनको (गहलोत) लगता होगा कि इस तरीके के बयानों से वह पॉलिटिकल माइलेज ले लेंगे, लेकिन राजस्थान की जनता जन धारणा के हिसाब से फैसला करेगी और जन धारणा कांग्रेस सरकार के खिलाफ है।
सतीश पूनिया

You May Also Like