Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

'भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल भाजपा पूरा कर सकती है', नितिन गडकरी

'भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल भाजपा पूरा कर सकती है', नितिन गडकरी
Manish Gaur
November 16, 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को भाजपा के कई नेताओं ने प्रदेश की अलग-अलग सीटों पर जनसभाओं को संबोधित किया. इस कड़ी में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी जयपुर पहुंचे. उन्होंने जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर सकती है.

 

गुरुवार को गडकरी ने झोटवाड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा, 'देश को दुनिया की महाशक्ति बनानी है..गांव गरीब मजदूर किसान को भय, भूख, आतंक एवं भ्रष्टाचार से मुक्त करना है... हमारे देश को विश्व गुरु बनाना है. आत्मनिर्भर भारत बनाना है और यह सपना केवल भाजपा पूरा कर सकती है.'

भाजपा नेता ने कहा, 'हम अपने लिये काम नहीं करते, हम देश के लिये काम करते हैं, गरीब के लिये काम करते हैं और इसलिये यह चुनाव केवल आपके राज्य की नहीं बल्कि हिन्दुस्तान की तकदीर बदलने वाला चुनाव है.' गडकरी ने यह भी कहा कि पांच साल के अंदर देश में डीजल, पेट्रोल की गाड़ियां लगभग नहीं दिखेंगी केवल इलेक्ट्रिक की, इथेनॉल व हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियां दिखेंगी.

 

गडकरी ने कहा अगर राजस्थान का विकास होगा तो देश का विकास होगा.. राजस्थान के किसानों को खुशहाली मिलेगी तो देश के किसानों को मिलेगी.. राजस्थान में प्रगति और समृद्धि, सम्पन्नता आएगी तो देश में आयेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, 'यह चुनाव हिन्दुस्तान की प्रगति बनाने वाला चुनाव है.

भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए गडकरी ने कहा कि हमको घर घर जाना होगा, विश्वास को जगाना है, भाजपा को जिताना होगा. उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा. वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. 

You May Also Like