Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सीपी जोशी ने प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील

सीपी जोशी ने प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील
Manish Gaur
November 24, 2023

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की जनता से 25 नवम्बर को मतदान की अपील करते हुए कहा है कि आमजन अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर मतदान जरूर करें। राज्य की जनता का हर वोट महत्वपूर्ण और वह वोट ही अगले पांच साल के भविष्य का निर्धारण करेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि हर व्यक्ति वोट देने के लिए जाए तो कांग्रेस सरकार के पिछले पांच सालों में किए गए कुकर्मों को अपने ध्यान में रखे। ऐसे में राजस्थान से भ्रष्टाचार समाप्त करने, तुष्टीकरण खत्म कर सामाजिक समरसता के लिए और राज्य के विकास के लिए बढ चढकर मतदान करें।

 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राज्य में 25 नवम्बर को विधानसभा चुनावों के लिए होने वाले मतदान में प्रदेश की जनता भाजपा को प्रचण्ड बहुमत देने में अपनी भूमिका निभाए। प्रदेश की जनता ने पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार के कुकर्मों और कुशासन से दुखी होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। इसके चलते प्रदेश में इस बार मतदान के दिन आमजन ईवीएम में कमल के सामने वाला बटन ऐसे दबाएंगे। जैसे कांग्रेस नेताओं को सजा दे रहे हों। राजस्थान में आमजन को थानागाजी गैंगरेप पीडिता की चीत्कार और भीलवाडा भट्टी कांड पीडिता की कराह सोने नहीं दे रही है। ऐसे में ईवीएम में कमल के सामने वाला बटन दबाकर महिलाओं को सुरक्षित करने की दिशा में पहला कदम उठाया जाए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करेगी। भाजपा की सरकार बनाएगी। राजस्थान में कांग्रेस के पांच सालों में अशोक गहलोत का एजेंडा अपने परिवार और कुर्सी को ईदगिर्द ही घुमता रहा। राजस्थान में एक ओर छबडा, भीलवाडा, करौली, जोधपुर, नोहर, मालपुरा और जयपुर में हुए दंगे कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण का ही परिणाम है। इन दंगो में सबसे ज्यादा नुकसान बहुसंख्यक वर्ग का हुआ और इस सरकार ने इन दंगो तथा साम्प्रदायिक तनाव के लिए बहुसंख्यक वर्ग कोही जिम्मेदार ठहरया। इतना ही नहीं करौली में रामनवमी की यात्रा पर पथराव के लिए भी बहुसंख्यक वर्ग के किशोरो पर मुकदमें दर्ज किए गए। जबकि इसमें कई किशोर तो वयस्क भी नहीं थे। ऐसे में बहुसंख्यक वर्ग पर कानूनी कार्रवाई और एक धर्म विशेष के लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं करना प्रदेश की जनता ने देखा और समझ लिया। अब यह जनता ऐसी बहुसंख्यक विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मतदान करेगी।

राज्य में 2 लाख से अधिक महिला उत्पीडन के मामले दर्ज हुए हैं। 35 हजार से अधिक दुष्कर्म, 15 हजार बच्चियों के साथ रेप, यहां प्रतिदिन 19 बलात्कार होते हैं। अकेले राजस्थान में 22 फीसदी दुष्कर्म के मामले होते है। फिर भी मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत पर कोई फर्क नहीं पड़ा। कानून व्यवस्था रोकने में नाकाम रही सरकार अपने राजधर्म का पालन नहीं कर पाई। इसके कारण राज्य में महिलाएं एकजुट होकर अशोक गहलोत के खिलाफ और नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रही हैं। वहीं किसानों से कर्ज माफी का वादा करने वाली गहलोत सरकार पांच साल में 5 प्रतिशत किसानों का भी कर्ज माफ नहीं कर पाई। उल्टे 19 हजार से ज्यादा किसानों की भूमि को नीलाम कर दिया। कांग्रेस नेताओं की इन दोगली नीतियों के कारण अब प्रदेश का किसान वर्ग कांग्रेस के किसी भी झांसे में नहीं आएगा। भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा हो गया है। जिससे राज्य में भाजपा का प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार में आना तय हो गया है।

You May Also Like