Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

गोल्डी बराड़ ने सलमान खान को फिर दी धमकी, बोला- हम खान को जरूर मारेंगे, उसकी जिंदगी का यही मकसद; लॉरेंस का करीबी है बराड़

गोल्डी बराड़ ने सलमान खान को फिर दी धमकी, बोला- हम खान को जरूर मारेंगे, उसकी जिंदगी का यही मकसद; लॉरेंस का करीबी है बराड़
Santosh Pandey
June 27, 2023

The Fact India: गैंगस्टर लॉरेंस के करीबी गोल्डी बराड़ ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी है। एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्‍यू में गोल्‍डी बराड़ ने कहा कि हम सलमान खान को मार डालेंगे, हम उसे जरूर मारेंगे। उसको मारना मेरे जीवन का लक्ष्य है। भाई साहब (लॉरेंस) ने कहा था कि वह माफी नहीं मांगेगा। बाबा तभी दया दिखाएंगे जब उन्हें दया आएगी। इन दिनों वह इन दिनों कनाडा-अमेरिका में कहीं छिपा है।

 

गोल्डी ने कहा कि वह जब तक जीवित है, अपने सभी दुश्‍मनों के खिलाफ प्रयास जारी रखेंगे। केवल सलमान खान तक ही बात सीमित नहीं रहेगी। सलमान खान निशाने पर हैं। हम कोशिश करते रहेंगे और जब हम सफल होंगे तो सभी को इसका पता चल जाएगा।

 

लॉरेंस बिश्‍नोई ने एक बार अपने इंटरव्यू में कहा था कि सलमान ने हमारे समाज को काफी नीचा दिखाया है। बिश्नोई समाज में पेड़-पौधों और जीवों को लेकर काफी मान्यता है। उसने हमारे समाज का अपमान किया। उसने हिरण की हत्या की।

 

बिश्‍नोई ने कहा था कि राजस्थान के बीकानेर में बिश्नोई समाज का एक मंदिर है। सलमान वहां आकर माफी मांग ले। अगर वो ऐसा करते हैं तो फिर उनसे हमारा कोई मतलब नहीं रह जाएगा। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो हम बगैर कानून का सहारा लिए अपने तरीके से हिसाब करेंगे।

 

लॉरेंस ने उस इंटरव्‍यू में कहा था कि सलमान को लेकर उसके दिल में बचपन से ही गुस्सा है। उनका ईगो जरूर तोड़ेंगे। हमारे समाज के लोगों को सलमान ने पैसे भी ऑफर किए थे। लेकिन हम उनको दौलत के लिए नहीं, अपने मकसद के लिए मारेंगे।

 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल हुई हत्या के पीछे भी लॉरेंस का ही हाथ था। वहीं, इस पूरी घटना को विदेश में बैठकर गोल्डी बराड़ ने मैनेज किया था। गोल्डी ने सभी से टाइअप किया था और लॉरेंस के इशारे पर हत्या को अंजाम दिया था।

गोल्डी बराड़ ने सलमान खान को फिर दी धमकी, बोला- हम खान को जरूर मारेंगे, उसकी जिंदगी का यही मकसद; लॉरेंस का करीबी है बराड़

You May Also Like