Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

2025 के लिए UPSC ने जारी किया कैलेंडर

2025 के लिए UPSC ने जारी किया कैलेंडर
Pooja Parmar
April 26, 2024

यूपीएससी के विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2025 के विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम (UPSC Exam Calendar 2025) जारी कर दिया है। आयोग द्वारा वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम बृहस्पतिवार, 25 अप्रैल 2024 को जारी किया गया। इस एग्जाम कैलेंडर के माध्यम से UPSC ने CSE, NDA, CDS, IFS, IES ISS, जियो-साइंटिस्ट और अन्य परीक्षाओं की तारीखों के साथ-साथ इनमें सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण की तारीखों की भी घोषणा कर दी है।

इस परीक्षा कार्यक्रम (UPSC Exam Calendar 2025) के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा यानी यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार अपना पंजीकरण 22 जनवरी से 11 फरवरी तक कर सकेंगे और इसके बाद परीक्षा का आयोजन 25 मई को किया जाएगा। CSE प्रीलिम्स में सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन शुक्रवार, 22 अगस्त से किया जाएगा, जो कि 5 दिन चलेगी।

इसी प्रकार, UPSC द्वारा जारी 2025 के परीक्षा कार्यक्रम (UPSC Exam Calendar 2025) के अनुसार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी (NDA/NA) परीक्षा 2025 तथा सम्मिलित रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण 11 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक किए जा सकेंगे। इसके बाद पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।

UPSC ने अपने परीक्षा कार्यक्रम (UPSC Exam Calendar 2025) में इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा (ESE Prelims) 2025 के लिए पंजीकरण 18 सितंबर से 8 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किए जाने की घोषणा की गई है। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी 2025 को किया जाएगा।

दूसरी तरफ UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाईंड जियो-साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 9 फरवरी 2025 को किए जाने की घोषणा अपने परीक्षा कार्यक्रम (UPSC Exam Calendar 2025) में की गई है, जबकि इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार अपना पंजीकरण 4 सितंबर से 24 सितंबर 2024 तक कर सकेंगे।

2025 के लिए UPSC ने जारी किया कैलेंडर