Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
राजस्थान में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जेजेपी में गई ये महिला नेत्री
- August 14, 2023 Author : Manish Gaur
राजस्थान में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लगते जा रहे हैं। पहले जहां कई कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा का दामन थाम चुके हैं तो वहीं इस बार कांग्रेस के एक विधायक की पत्नी जननायक जनता पार्टी में जा चुकी है। जी हां, कांग्रेस के दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक वीरेंद्र सिंह की पत्नी रीटा सिंह अब जननायक जनता पार्टी में आ चुकी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वाइन की।
बता दें कि रीटा सिंह सीकर की जिला प्रमुख भी रह चुकी हैं। वे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कद्दावर नेता नारायण सिंह की पुत्रवधू है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय रीटा सिंह ने टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन, पार्टी ने उनके पति वीरेंद्र सिंह को टिकट दी थी।
जेजेपी और भाजपा का हो सकता है गठबंधन
बता दें कि जननायक जनता पार्टी और भाजपा का आगामी विधानसभा चुनावों में कुछ सीटों पर गठबंधन हो सकता है। इसमें शेखावाटी की भी दो सीटें प्रमुख रूप से मानी जा रही है। इसका कारण यह है कि भाजपा का पिछले विधानसभा चुनाव में फतेहपुर व दांतारामगढ़ सीट पर प्रदर्शन खराब रहा था।
'द फैक्ट इंडिया' से की खास बात, ये कही बात...
इधर, जेजेपी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रीटा सिंह ने द फैक्ट इंडिया से खास बात की। उन्होंने कहा कि वे पहले भी सीकर से जिला प्रमुख रह चुकी हैं और इस दौरान कई काम उन्होंने किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार मुझे मौका नहीं मिला। अब आगे काम करने का मौका मिला है, इसलिए मैंने बिना समय गवाएं आगे बढ़ने की कोशिश की है। वहीं, अपने पति वीरेंद्र सिंह का जेजेपी पार्टी में आने पर बयान देते हुए कहा कि हमारा परिवार लंबे समय से कांग्रेस में हैं और मेरा मानना है कि आने वाले समय में भी वे कांग्रेस से ही जुड़े रहेंगे
- Post By Manish