Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
9%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
20%
मल्लिकार्जुन खड़गे
7%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
25%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
13%
फिल्मों को हिट करने के लिए
50%
कुछ बता नहीं सकते
13%
Total count : 8

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राहुल गांधी बने कुली, आनंद विहार पहुंचकर सिर पर उठाया सामान; कुलियों से मिलकर उनकी समस्‍या जाना, कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा जारी

राहुल गांधी बने कुली, आनंद विहार पहुंचकर सिर पर उठाया सामान; कुलियों से मिलकर उनकी समस्‍या जाना, कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा जारी
Santosh Pandey
September 21, 2023

The Fact India: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को एक अलग ही अंदाज में देखे गए। दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचे और कुली की लाल यूनिफॉर्म पहनी। बैज लगाया। इसके बाद उन्होंने सिर पर सामान उठाया। वहां मौजूद कुलियों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। राहुल गांधी ने कुलियों से उनकी परेशानियों के बारे में पूछा।

 

कांग्रेस ने एक्‍स पर ट्वीट किया कि जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।

 

पिछले कुछ समय से राहुल गांधी लोगों के बीच जाकर उनसे उनकी परेशानियों के बारे में बात कर रहे हैं। एक अगस्‍त को सुबह-सुबह ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली की आजादपुर मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने सब्जियों-फलों के बढ़ते दाम को लेकर विक्रेताओं से बात की और उनकी समस्याएं पूछीं। इस दौरान दुकानदार उन्हें घेरे दिखाई दिए। 

 

सात जुलाई को राहुल ने हरियाणा के सोनीपत में किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की थी। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की।

 

27 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के एक गैरेज में पहुंचकर वहां के मैकेनिक्स के साथ काम किया। राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। एक फोटो में राहुल एक बाइक में स्क्रू ड्राइवर से पेच कसते दिखाई दिए।

राहुल गांधी बने कुली, आनंद विहार पहुंचकर सिर पर उठाया सामान; कुलियों से मिलकर उनकी समस्‍या जाना, कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा जारी
राहुल गांधी बने कुली, आनंद विहार पहुंचकर सिर पर उठाया सामान; कुलियों से मिलकर उनकी समस्‍या जाना, कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा जारी
राहुल गांधी बने कुली, आनंद विहार पहुंचकर सिर पर उठाया सामान; कुलियों से मिलकर उनकी समस्‍या जाना, कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा जारी
राहुल गांधी बने कुली, आनंद विहार पहुंचकर सिर पर उठाया सामान; कुलियों से मिलकर उनकी समस्‍या जाना, कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा जारी

You May Also Like